[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : लोकसभा क्षेत्र 65 कुशीनगर चुनावी महासमर में सपा बसपा गठबंधन रालोद से जुड़े कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह बुधवार को देखने को मिल ही गया। अपने प्रत्याशी को मजबूत करने के लिए अलग-अलग टोलियों में होकर गांवो में जनसंपर्क करना शुरू कर दिये हैं। बुधवार से शुरू हुई जनसंपर्क अभियान के माध्यम से गांव की जन पंचायत में जनता को पार्टी की नीति और सिद्धांतों के बारे में अवगत कराने और रिझाने की कोशिश किया जा रहा है।
इसी क्रम में कुशीनगर में सपा बसपा गठबंधन रालोद से जुड़े उम्मीदवार एनपी के साथ जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव जिला पंचायत सदस जनार्दन कुशवाहा ग्राम प्रधान चंदेश्वर कुशवाहा अभय आनंद कुशवाहा सिधुआ स्थान मंदिर में पहुच बाबा श्री सिद्धनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद श्री कुशवाहा का जनसंपर्क अभियान दरवाजे-दरवाजे दस्तक देकर वोटरों को लुभाने वाली सपा बसपा गठबंधन रालोद की टीम के माध्यम से 2019 के चुनावी मुद्दा को मतदाताओं के समक्ष पेश कर रहे है। बुधवार को विधानसभा पडरौना के सिधुआ बाजार बसहिया बनवीरपुर नौका टोला मठिया में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं ने अपने उम्मीदवार श्री कुशवाहा को जिताने का अपील किये। इस दौरान पूर्व प्रधान डॉ महबूब आलम, बैजनाथ कुशवाहा,राजेश कुशवाहा,हफीज उर्फ पोतन हजाम,नवीर अंसारी,रहमान रावत,महमूद आलम सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे ।
Leave a Reply