[object Promise]
चंदौली । जिले में बिहार में शराबबंदी के बाद भी जनपद से शराब तस्करी का धन्धा जोरों पर चल रहा है जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व मुग़लसराय पुलिस ने देर रात तस्करी में शामिल लग्जरी कार से जा रहे अपराधियों को मुग़लसराय के रेलवे ओवर ब्रिज के पास रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस ने इसके बाद हल्की मुठभेड़ को अंजाम देते हुए चार लोगों के साथ एक लाइसेंसी असलहे सहित तीन तमंचा तथा भारी मात्रा में कारतूस के साथ 68 हजार रुपये भी बरामद किए हैं ।
गिरफ्तार लोगों में से कुछ का संबंध भाजपा के नेताओं से बताया जा रहा है, पकड़े जाने के बाद उन पर धौंस जमाने की भी कोशिश की गई है, लेकिन जब क्राइम ब्रांच ने तस्करी में शामिल ट्रक चालक से पुष्टि कराई तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया ।
ट्रक चालक ने बताया कि कानपुर से उसे ट्रक सब्जी बताकर यहाँ भेजा गया था, लेकिन हमें कुछ अवैध माल की शंका हो गई थी। उसने कहा कि जब वह रविवार की रात चन्दौली पहुंचा तो उसे मालिक द्वारा सूचना दी गई कि गाड़ी उस व्यक्ति को देदो जो लेने जा रहा है। मालिक के आदेश पर उसे गाड़ी दे दिया फिर मुझे दो घंटे बाद ट्रक खाली मिली।
इसी ड्राइवर ने पकड़े गए लोगों की पहचान कर ली है। हालांकि गिरफ्तार तस्करो में भाजपा नेताओं के करीबी होने से प्रशासन पर इनको छोड़ने का दबाव भी क्षेत्रीय नेताओं के द्वारा बनाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भारी भीड़ भी इकठ्ठा रही। हालांकि अभी तक ट्रक से आयी शराब की बरामदगी नही हों पाई हैं, जिसे बरामद करने के लिए पुलिस लगी है।
Leave a Reply