मेरठ विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाअध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, सरधना पुलिस कभी भी जेल भेज सकती है

[object Promise]

रिपोर्ट ज़ाहिद अली

मेरठ विश्व हिंदू महासंघ मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि सरधना विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नाहली में ब्राह्मणों के तीन परिवार रहते हैं ब्राह्मणों की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर रखा है भू माफियाओं द्वारा आए दिन पंडितों के साथ मार पीट गाली गलौज करते रहते हैं जब पीड़ित पंडितों द्वारा मुझे इसकी जानकारी दी गई तो मैंने शासन प्रशासन को भी अवगत कराया गया कि गांव में पंडितों के सिर्फ 3 घर ही हैं और ये अपने बाप दादा के समय से यहां रह रहे हैं और अब इन्हें दबंग भू माफिया इनका उत्पीड़न कर रहे है ताकि ये लोग यहां से भाग जाएं जिससे कि ये लोग उनकी जमीन जायदाद पर अपना कब्जा कर सके इस लिए उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं लेकिन पुलिस प्रशासन इन भू माफिया के ही इशारे पर चल रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है ।

भू माफियाओं द्वारा प्राथी अंकित शर्मा खेडा के फोन पर 22 जुलाई को एक अज्ञात नम्बर से लगभग शाम 6 बजे काल आई प्राथी अंकित शर्मा खेडा से पूछा गया कि आप अंकित शर्मा खेडा बोल रहे हो प्राथी ने कहा कि मे अंकित शर्मा ही बोल रहा हूं तो अंकित शर्मा को गांव नहाली में आने के लिए कहा गया प्राथी अंकित शर्मा खेडा जब गांव नहाली में पहुंचे तो वहां पर योजना के तहत अंकित शर्मा खेडा के पहुंचते ही हमला कर दिया प्राथी वहां से जान बचाकर भाग गया प्राथी ने सरधना थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया वहीं घटना स्थल पर मुलहेडा व 100 नम्बर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया विश्व हिंदू महासंघ मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा ने 23 जुलाई को थाना सरधना पहुंच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की तो थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राठौड़ ने शिकायती पत्र लेने से भी मना कर दिया ।

वहीं थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राठौड़ ने विश्व हिंदू महासंघ मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने सरधना क्षेत्रअधिकारी पंकज कुमार को भी घटना के बारे में अवगत कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई लेकिन क्षेत्रअधिकारी पंकज कुमार महोदय ने भी प्राथी अंकित शर्मा खेडा कै ऊपर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाकर मुचलके बाबद कर जेल भेजने की बात तक कह डाली प्राथी विश्व हिंदू महासंघ मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा ने बताया कि सरधना पुलिस प्रशासन कभी भी मेरे ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कर मुझे जेल भेजने की तैयारी कर रहा है विश्व हिंदू महासंघ मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा ने बताया कि पीड़ित पंडितों द्वारा अपने मकान के बाहर मकान बिकाऊ तक के बैनर लगा दिए हैं ।

लेकिन शासन प्रशासन पीड़ित पंडितों की मदत करने के लिए तैयार नहीं है पीड़ित अपने गांव से कभी भी पलायान कर सकते हैं आप अपने स्तर से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी निर्दोष के ऊपर कार्रवाई न हो सके और गांव से पीड़ित परिवार पलायन करने पर मजबूर ना हो सके अगर पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द पीड़ित परिवार की मददत नहीं की तो पीड़ित परिवार गांव पलायन करने को मजबूर हो जायेगा इसका जिम्मेदार शासन प्रशासन स्वयं होगा हम माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करते है कि आप अपने स्तर से टीम भिजवाकर दोषियों के ऊपर व सरधना पुलिस प्रशासन के खिलाफ जांच बैठाकर कारवाई कराएं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *