कुशीनगर में शराब की दुकान बंद कर भोजन करने निकले थे मुनीब,काउंटर की खिड़की तोड़कर चोरों ने 73 हजार लेकर फरार

कुशीनगर में शराब की दुकान बंद कर भोजन करने निकले थे मुनीब,काउंटर की खिड़की तोड़कर चोरों ने 73 हजार लेकर फरार

पडरौना,कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के काउंटर की खिड़की तोड़कर चोरों ने 73 हजार रुपए चुरा लिया। हालांकि भागते समय चोर दुकान के सामने अपनी बाइक छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में ले अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत अमरवां खुर्द निवासी अनुज्ञापी राजकुमार पांडेय द्वारा पुलिस को सौंपे तहरीर के मुताबिक शनिवार की देर शाम करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान के सेल्समैन अंकित जायसवाल व सत्यप्रकाश सिंह दुकान बंद कर एक निमंत्रण में भोजन करने गए थे।

वे वापस आए तो देखा कि एक व्यक्ति काउंटर की खिड़की तोड़कर कर रुपए निकाल रहा था और उसका दूसरा साथी बाइक लगा कर खड़ा था। सेल्समैनों को आता देख उक्त चोर अंधेरे का लाभ उठा कर रुपये ले कर फरार होने में सफल रहे मगर उनकी बाइक वहीं छूट गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। सूचना पर रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की व बाइक को थाने ले गई। एसओ राजेश मौर्य ने कहा कि बाइक पुलिस के कब्जे में है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *