लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जताया आभार

सिख समाज के पहले गुरु नानक देव के नाम से तिराहे का नामकरण करने के लिए लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने महापौर का आभार जताया है। उन्होंने कहाकि सिख गुरुओं ने समाज को दिशा देकर अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी है। उनकी सहादत और प्रकाश के पर्व पर महापौर का बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना यह साबित करता है कि सिख समाज के प्रति उनकी सोच कैसी है। गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी, गुरुद्वारा मानसरोवर कानपुर रोड के अध्यक्ष संपूर्ण सिंह बग्गा व आशियाना के चेयमैन जेएस चड्ढा और यहियागंज के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी व पटेलनगर के राजिंदर सिंह सहित समाज के लोगों ने आभार जताया है।