मुंबईl बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में 7 दिसंबर में फिल्म अभिनेता सलमान खान वीकेंड का वार के दौरान कंटेस्टेंट पर जमकर बरसते नजर आएl क्योंकि उन्होंने सभी घरवालों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ाl इसमें सलमान खान (Salman Khan) ने इस तरह से सबको डांटा कि सबकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गईl
यहां तक कि सलमान खान के साथ बाहर बैठे ऑडिएंस ने जब एक बात पर हंस पड़ी तो सलमान ने उन्हें भी डांट कर शांत करा दियाl कुछ इस तरह का माहौल बना कि एपिसोड के शुरुआत के एक घंटे तक कोई कुछ कह नहीं पायाl सलमान ने शुरुआत में रश्मि की समस्याओं पर बात करनी शुरू की. क्योंकि रश्मि देसाई ने शो को छोड़ने की बात की थी. इसलिए बात वहीं से शुरू कीl
रश्मि की कंप्लेन सुनते-सुनते बात इतनी बढ़ गई कि सलमान खान के सामने ही पूरा घर लड़ गयाl सलमान बैठे-बैठे सुनते रहे. लेकिन जब घरवालों का लफड़ा खत्म नहीं हुआ तब वे उठे और उन्होंने कहा कि अब वे ये सब देख के फेड-अप हो गए हैं. इसी दौरान जब बात सिद्धार्थ शुक्ला से बात करने की बात हुई तो सलमान ने कहा कि उन्होंने सिद्धार्थ से कई दफा ऐसा ना करने को कहा. लेकिन सिद्धार्थ समझने को तैयार नहीं हैं. सलमान ने सबको एक साथ ‘इडियट्स’ कहाl
इसके बाद विशाल, विकास पाठक ने लगातार सिद्धार्थ पर आरोप लगाने शुरू कर दिए. ये सब चलता रहा इसके बाद सलमान खान ने खुद अरहान खान का राज खोल दियाl अरहान ने बिग बॉस के घर में रश्मि को प्रपोज किया. कई मर्तबा घर में ही दोनों की शादी की बातें भी हुईंl
इसी बाबत सलमान ने बता दिया कि अरहान शादीशुदा हैं और उन्हें एक बच्चा भी है. ये बात उन्होंने रश्मि को नहीं बताई हैl अगर आप किसी गंभीर रिश्ते की ओर बढ़ रहे हैं तो आपको अपने पुरानी सभी बातें बता देनी चाहिएl इसके बाद सलमान दोनों एक दूसरे से बातचीत का मौका दे दियाl.
लेकिन प्रोमो में दिखाए गए वीडियो के अनुसार जब वे लौटे तो एक बार फिर से उनका दिमाग खराब हो गया. उन्होंने बिग बॉस का दरवाजा खुलवाया और बिग बॉस के घर से ज्यादातर लोगों को निकाल बाहर किया. इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, शेफाली जरीवाला, विकास पाठक उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ, आसिम रियाज, विशाल आदित्य सिंह, अरहान खान, हिमांशी खुराना, रश्मि देसाई शामिल हैंl
हालांकि बाद में सलमान ने कहा कि ये मेरी निजी राय है. मैं कलर्स होता, बिग बॉस होता तो यही करता. हमें टॉप 4 कंटेस्टेंट मिल गए हैं. माहिरा, आरती, शेफाली बग्गा और मधुरिमा ही आगे जाएंगे. बाकी दूसरी कंटेस्टेंट आ जाएंगेl
सलमान खान ने कहा, टीवी ऐसे नहीं चलता है. उनका टीवी से ज्यादा लेना-देना नहीं है, लेकिन वो यहां आकर 10 साल से फंस गए हैं. इसके बाद सलमान खान खुद बिग बॉस के घर चले गएl
Leave a Reply