सजा दे बोर्ड बॉयकॉट करने वाले प्लेयर्स को- बोले जावेद मियांदाद

[object Promise]

श्रीलंका के कुछ सीनियर क्रिकेटर्स द्वारा पाकिस्तान दौरे पर से जाने से इनकार करना पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद को रास नहीं आया है। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है कि वह अपने उन खिलाड़ियों पर कुछ जुर्माना लगा दे, जिन्होंने पाकिस्तान टूर करने से इनकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने पाक टीम के खिलाड़ियों को सलाह दी है कि कुछ श्रीलंकाई क्रिकेटर्स के यहां नहीं आने से पाक खिलाड़ियों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भड़के मियांदाद ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को सलाह दी कि वह अपनी आगामी सीरीज पर पूरी तरह फोकस करें और सीरीज में पूरा दमखम दिखाएं। पाक खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। खिलाड़ियों के लिए यह मुद्दा नहीं होना चाहिए श्रीलंका का कौन सा खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं आ रहा है। उन्हें बस अपनी बेस्ट परफॉरमेंस पर ध्यान देना चाहिए।

इंटरनैशनल मैच हो प्लेयर्स की पहली प्राथमिकता: मियांदाद
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने मियांदाद के हवाले से लिखा, ‘खिलाड़ियों के लिए इंटरनैशनल मैच पहली प्राथमिकता होने चाहिए और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को उन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाना चाहिए, जिन्होंने पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया है।’

श्रीलंका का पाक दौरा- 27 सितंबर से 9 अक्टूबर
श्रीलंका के टी20 इंटरनैशनल कैप्टन लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज और दिमुथ करुणारत्ने के नाम उन 10 खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने पाकिस्तान दौरे से खुद को बाहर कर लिया। श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान में 27 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं।

ये हैं बॉयकॉट करने वाले खिलाड़ी
इन 10 खिलाड़ियों में लसिथ मिलंगा, एंजेलो मैथ्यूज के अलावा, निरोशान डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, तिसारा परेरा, अकीला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *