वर्दी पहने बदमाशों ने रक्षाबन्धन में छुट्टी पर घर जा रहे सिपाही को लूटा

[object Promise]
ब्योरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
रिपोर्टर-मन्नान अहमद
देवरिया कार्यालय
देवरिया। रक्षाबन्धन के त्यौहार पर छुट्टी लेकर बाईक से ससुराल जा रहे सिपाही से बदमाशो ने सिपाही को मारपीटकर उससे नगदी रुपये सहित मोबाइल छीन लिये । घटना की जानकारी होने पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।मिली जानकारी के अनुसार शैलेश पुत्र रामनारायण निवासी सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया जो सिपाही महाराजगंज जिले के मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात है। जो रक्षाबंधन में छुट्टी लेकर घर आए थे।
शनिवार की सुबह बाइक से पत्नी को घर लाने ससुराल कसया जा रहे थे।अभी वह लाहिल पार के पास पहुंचे थे कि सिपाही की वर्दी पहने और राइफल लिए एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांग लिया।जिसको सिपाही जानकर शैलेश ने उसे लिफ्ट दे दिया और गोरया घाट की ओर चल दिए। वह जैसे ही चईयापुर चौराहे के समीप एक पुलिया के पास पहुंचे वैसे ही वर्दी पहने बदमाश ने शैलेश को बाइक रोकने कहा।
बाइक के रुकते ही एक दूसरी बाइक से दो बदमाश और पहुंच गए और तीनों ने शैलेश की पिटाई शुरू कर दी। सिपाही की पिटाई करने के बाद बदमाशों ने जेब में रखा 40 हजार रुपए नगदी, मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट ली और चाकू लहराते हुए भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिपाही से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी और मौके पर पुलिस की चार गाड़िया पहुंच गयी और घायल सिपाही को जिला अस्पताल भेजवाया। तथा बदमाशो की तलाश में जूट गयी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *