[object Promise]
रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली में शवो के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है आज फिर मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिकमऊ क्रासिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में 2 युवकों का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया । मौके से पुलिस को जहा एक लावारिस मोटर सायकिल बरामद हुई वही ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के कागजात रेलवे पटरी पर कटे फटे पड़े मिले।
घंटो रेलवे लाइन पर पुलिस की मौजूदगी में शव पड़ा रहा पर जीआरपी पुलिस व मिलएरिया थाने की पुलिस ने शव तक उठाना मुनासिफ नही समझा। जहा दबी जुबान से कोई इसे हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेकने की बात कह रहा है तो वही पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही है। ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर एक युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी ऋषि श्रीवास्तव के तौर पर बताई जा रही है।
Leave a Reply