दुर्गन भवानी में सामुदायिक शौचालय का भूमि पूजन कर डीएम ने किया शुभारंभ।

[object Promise]
[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे सामुदायिक शौचालय।

आज 151 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ।

अमेठी 4 जुलाई 2020, जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने आज विकासखंड गौरीगंज स्थित दुर्गन भवानी में सामुदायिक शौचालय का विधिवत भूमि पूजन एवं मंत्रोजाप कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में आज दुर्गन भवानी सहित 151 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालयों का निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सामुदायिक शौचालय बनने से जहां एक और ग्राम पंचायतें खुले में शौच मुक्त होंगी वहीं दूसरी ओर स्वच्छता के प्रति बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने मछलियों को दाना भी खिलाया। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, एडीओ पंचायत ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *