नई दिल्ली। राजनीति का मैदान कभी भी खाली नहीं रहता है। इस पर लगातार कुछ न कुछ घटित होता रहता है। कभी कोई हावी रहता है, तो कभी किसी और का पलड़ा भारी हो जाता है। एक-दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता और इस बार कांग्रेस को भाजपा पर हमला बोलने का मुद्दा मिल गया है। मामला है इजरायली सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाट्सअप पर नेताओं, पत्रकारों और ऐक्टिविस्टों की जासूसी का।
हाल ही में वाटसएप ने खुलासा किया था कि दुनियाभर में उसके करीब 1400 यूजर्स की इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए जासूसी की गई थी। इसमें भारत के भी कई पत्रकार, नेता और एक्टिविस्ट शामिल हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि अब लोग कह रहे हैं कि अबकी बार जासूसी सरकार।
लोग भाजपा के लिए एक नया नाम बता रहे हैं- भारतीय जासूसी पार्टीा। प्रियंका गांधी के वाट्सएप को भी निशाने पर लिया गया और उसे हैक किया गया। हमारा मानना है कि पेगासस स्पाइवेयर सिर्फ और सिर्फ सरकार को बेचा जा सकता है, किसी और को नहीं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पेगासस स्पाइवेयर से नेताओं, पत्रकारों और एक्टिविस्टों के फोन टेप किए गए और सरकार को यह जानकारी थी।
कांग्रेस को यह जानकारी भी है कि पेगासस ने कौन-कौनसे इंटरनेट, ब्रॉडबैंड नेटवर्क करप्ट किए। जासूसी से सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद और राज्य सरकारों तक कोई भी नहीं बचा। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर यह नेशनल इंटरनेट बैकबोन पर चलता है जो बीएसएनएल और वीएसएनएल चलाती हैं। वहां भी ये पेगासस स्पाइवेयर पाया गया। अगर ऐसा है तो शीर्ष अदालत, संसद, देश की प्रांतीय और देश की सरकार से लेकर कुछ भी बचा नहीं है।
Leave a Reply