कुशीनगर में किसानों की समस्याओं के डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन को उतरे कांग्रेसी

[object Promise]
जिले में गन्ना किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में आंदोलन किया। कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे सभा की। वहां से कांग्रेसी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंच एडीएम को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आज देश व प्रदेश में किसान की हालत काफी दयनीय है। किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बेरोजगारी और मंहगाई काफी बढ़ गई है। नौकरियां न मिलने से लोगों के जेब में पैसे नहीं हैं। सोनिया व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में नोटबंदी के बहाने देश को कंगाल करने वाली मोदी व योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम शुरू हो चुका है।

 

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरी है। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम सड़क पर उतरकर आंदोलन जारी रखेंगे। आम जनता की थाली से प्याज, लहसुन,आलू,सब्जियां पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं। महिलाओं पर अत्याचार तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार हिंदू,मुस्लिम,भारत-पाकिस्तान एवं धर्म पर बहस कर जनता की मूल समस्याओं को दबा रही है।
इस अवसर पर मनीष उर्फ मंटू जायसवाल, पंचानंद मिश्र,राधेश्याम पासवान, उपेंद्र सिंह,अमित मिश्रा,अनवर, जाकिर,संन्तोष श्रीवास्तव, पीसीसी नरेन्द्र यादव,नवीज आलम,इन्द्रजीत चौधरी,कृष्ण प्रताप सिंह चंदन,राजकिशोर सिंह,शिवपूजन चौबे,हसनैन,  अमित कुमार मिश्रा,अवधेश सिंह, सुहैल खान,साबिर अली,पिंटू कुशवाहा,मंटू यादव,मुन्नी लाल यादव,आदर्श यादव,सुरेश सिंह, बिरजेन्द्र मल्ल,अशोक कुमार सिंह,मनोज सिंह,संजय पटेल, राजकुमार सिंह,आबताब आलम, राजेश सिंह,ऋषिकेश मिश्रा, इरफान,खुर्शेद,हरगोविंद सिंह, राजेश सिंह,हारुन अंसारी,सुरेन्द्र गुप्ता,पेशकार सिंह आदि हजारों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *