अब प्रियंका चोपड़ा खोलेंगी इस विदेशी पत्रिका में अपने राज़

[object Promise]

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कैरियर इन-दिनों बुलंदी पर है। ताज़ा अपडेट यह है कि कनाडा की एक प्रतिष्ठित पत्रिका अपने मई महीने के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा की फोटो छाप रही है। प्रियंका ने यह फोटो खुद शेयर कर इसकी जानकारी दी है! बॉलीवुड के लिए भी यह किसी उपलब्धि की तरह है।

[object Promise]
Priyanka_Negative

प्रियंका चोपड़ा ने इस पत्रिका को इंटरव्यू भी दिया है जिसकी झलक कवर पेज पर भी मिलती है। कवर पेज पर प्रियंका का एक स्टेटमेंट भी दर्ज़ है जिसका अगर हिंदी अनुवाद करें तो वो कहती हैं- “मैंने कभी असफल लोगों से दोस्ती नहीं की”।

[object Promise]
priyanka 1

प्रियंका हाल ही में इंडिया में थीं और सोमवार को वो अपनी मॉम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं थीं। ख़बर है कि वो फिलहाल आयरलैंड में हैं और ‘क्वांटिको3’ की शूटिंग कर रही हैं।

बात जब प्रियंका के कवर पेज की हो रही है तो इसी सिलसिले में प्रियंका के बचपन की एक तस्वीर भी आप देख सकते हैं जो प्रियंका ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में जो बच्ची अपने मॉम और डैड के साथ नज़र आ रही हैं, दरअसल वो प्रियंका चोपड़ा ही हैं!

[object Promise]
prichild

ज़ाहिर है प्रियंका का सफ़र आसान नहीं रहा है। लेकिन, उनके करीबी यही कहते हैं कि प्रियंका हमेशा से फ़ोकस्ड रही हैं! यही वजह है कि आज वो दुनिया भर में जानी-पहचानी जाती हैं।

बता दें कि प्रियंका के पास अभी ‘क्वांटिको3’ के अलावा दो से तीन हॉलीवुड फ़िल्में हैं, साथ ही वो बॉलीवुड फ़िल्मों के कुछ स्क्रिप्ट्स पर भी नज़र बनाई हुई हैं! अपनी मॉम के साथ मिलकर कुछ आंचलिक फ़िल्में भी वो लगातार प्रोड्यूस कर ही रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *