श्री लंका के प्रधानमंत्री ने डॉलर की बढ़ती कीमतों के लिए जनता को बताया जिम्मेदार

विदेश| भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्री लंका में इस समय हालात बेहद खराब है। श्री लंका के नागरिकों में लंकाई सरकार के खिलाफ आक्रोश है वह लगातार सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वही इस बीच श्री लंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने जनता को सम्बोधित किया और जनता को शान्त रहने की जगह और भड़का दिया। 

उन्होंने अपने भाषण के जरिए डॉलर की बढ़ती कीमतों के लिए आम नागरिक को जिम्मेदार ठहराया जिसके बाद जनता आग बबूला हो गई।
महिंदा ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा, आप लोग जो यह विरोध कर रहे हैं यह हमारे लिए नुकसान का कारण बन रहा है। आपका प्रदर्शन प्रत्येक सेकेंड हमे डॉलर की कीमत में बढ़ोत्तरी की ओर ले जा रहा है। वही जो लोग आज विरोध कर रहे हैं वह श्री लंकाई नायकों का विरोध कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *