उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : गोरखपुर से घर लौट रहे एक युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लेने की खबर है। जनपद के जटहा थाना क्षेत्र के कंठी छपरा खास टोला गांव निवासी यह युवक अर्द्ध बेहोशी की हालत में पडरौना सरकारी बस स्टेशन पर पाया गया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद जटहा थाना क्षेत्र के कंठी छपरा खास टोला गांव निवासी यह 32 वर्षीय चंद्रभान कुशवाहा गोरखपुर में किसी काम से गया हुआ था कमाने गया वह वहां से घर आने के लिए सरकारी पकड़ा ।
रास्ते में वह जहरखुरानों का शिकार हो गया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में पडरौना शहर के सरकारी बस स्टैंड पर वह पड़ा हुआ था। संयोग ही कहिए कि वहां से गुजर रहे एक पान की दुकान चलाने वाले ब्यक्त कि नजर युवक पर पड़ गई। इस दौरान वहां मौजूद नागेन्द्र कुमार ने उक्त बेहोशी की हालत में पड़े युवक को अस्पताल भर्ती करवाया और युवक के जेब में मिली डायरी के आधार पर उसके घर वालों को सूचना दे दी। युवक की दिमागी हालत अभी दुरुस्त न होने से वह पूरी घटना के बारे में बता नहीं पा रहा है।
Leave a Reply