पीलीभीत: लाउडस्पीकर पर बजने को लेकर हुआ था विवाद, मंदिर की मूर्तियों को बाहर फेंक देने के बाद से क्षेत्र में तनाव

पीलीभीत: लाउडस्पीकर पर बजने को लेकर हुआ था विवाद, मंदिर की मूर्तियों को बाहर फेंक देने के बाद से क्षेत्र में तनाव

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के रोहानिया गांव में भीड़ द्वारा एक मंदिर में तोड़-फोड़ करने की घटना सामने आई है। मंदिर की मूर्तियों को उठाकर बाहर फेंक देने के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बुधवार शाम को हुई इस घटना के बाद भीड़ ने मंदिर के लाउडस्पीकर भी तोड़ दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, मंदिर गांव के बाहर स्थित है, जहां प्रत्येक शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा करने आती है।

इस दौरान लाउडस्पीकरों पर धार्मिक गीत भी बजते रहते हैं। गांव में हिंदू और मुस्लिम- दोनों समुदाय रहते हैं।बुधवार शाम एक खास त्योहार के कारण भीड़ ने मंदिर जाकर लाउडस्पीकर बंद करने को कहा। मंदिर में मौजूद लोगों ने यह कहकर उनका विरोध किया कि दूसरे विशेष वर्ग के कार्यक्रम तो हो रहे हैं।

इससे आक्रोशित भीड़ ने लाउडस्पीकर के तार काट दिए। यहां तक कि मूर्तियों को भी उनके स्थान से हटाकर दूर फेंक दिया।मंदिर के पुजारी ने जब इसका विरोध किया तो भीड़ ने उन्हें भी पीट दिया। पुलिस को बुलाया गया और मूर्तियों को मंदिर में दोबारा स्थापित किया गया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए अतिरिक्त बल को तैनात कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *