कौशाम्बी के सल्लाहपुर चौकी के मंदर गांव में शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार !

[object Promise]

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना अन्तर्गत सल्लाहपुर चौकी क्षेत्र के मन्दर गाँव में पुलिस ने छापामारी करअवैध रूप से भारी मात्रा में लहन व शराब नष्ट किया। आपको बतादें कि आगामी लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना पूरामुफ्ती रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सल्लाहपुर ने शनिवार को अवैध रूप से शराब बनाने वाले गैंग को मन्दर गाँव में छापेमारी कर ढाई कुंतल लहन को नष्ट किया।

वहीं आरोपी मान सिंह के यहाँ से 64 ली और धारा सिंह से 62 ली अबैध देशी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम में चौकी प्रभारी शिव कुमार मिश्रा,हे0 कां0 राम कुमार दुबे,प्रदीप कुमार पांडेय,आरक्षी महेंद्र कुमार पाल की सराहनीय भूमिका रही।इस छापेमारी से अबैध ढंग संचालित शराब माफियाओं में हड़कम्प मच गया।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को लिखा पढ़ी कर माननीय न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *