कर्नाटक : ब्रिटेन से लौटे कई लोगों का फोन बंद, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कार्रवाई के संकेत

[object Promise]

बेंगलुरु, पीटीआइ। कर्नाटक में हाल ही में ब्रिटेन से लौटे कुछ लोगों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। लोगों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है, जिसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन पाए जाने के बाद से वहां से लौटे लोगों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। विमान सेवा भी स्थगित कर दी गई है। हालांकि, देश में अभी तक नए स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया। हालांकि, वहां  से विभिन्न राज्यों में लौटे कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनके सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे नए वैरिएंट से संक्रमित नहीं हैं।

[object Promise]
कर्नाटक में हाल ही में ब्रिटेन से लौटे कुछ लोगों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। लोगों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है जिसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा, ‘ मैं ब्रिटेन से लौटे लोगों को जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमारे साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं। आपको कोरोना जांच करवानी होगी। यदि आप टेस्ट नहीं कराते हैं और अपने फोन को बंद कर रखते हैं, तो यह सही मायने में अपराध है।’ सवालों का जवाब देते हुए, उन्होंने कहा कि वह कैबिनेट की बैठक के बाद गृह मंत्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात करेंगे, क्योंकि ब्रिटेन से लौटने वाले लोगों को ट्रैक नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने अपने फोन स्विच ऑफ कर दिए हैं और मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से अनुरोधों का जवाब नहीं दे रहे हैं।

क्या इनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किए जाएंगे? सुधाकर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं यह कहने के लिए मजबूर हूं कि मैं इस पर गृह मंत्री के साथ चर्चा करूंगा और भविष्य की कार्रवाई का फैसला करूंगा।’ उनके अनुसार, अब तक ब्रिटेन से लौटे 1,614 लोगों का टेस्ट किया गया है। उनमें से, 26 लोगों ने रविवार शाम तक संक्रमित पाए गए। इनके सैंपल लैब में भेजे गए हैं। संक्रमित पाए गए सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं, कोई भी होम आइसोलेशन में नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *