[object Promise]
बीघापुर/ उन्नाव। थाना क्षेत्र के ऊँचगांव सानी में बीती रात चोरों ने एक घर में पीछे से सेंध लगा कर नगदी सहित लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। सुबह जब घर वालों को जानकारी हुई तो घटना की जानकारी पुलिस को दी।
[object Promise]
[object Promise]
बिंदाप्राद पुत्र राम अवतार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के पीछे की दीवार में सेंध लगा कर उससे अंदर प्रवेश कर घर में रखे 10 हजार रुपये नगद, करीब 250 ग्राम सोना व ढाई किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए। बक्से और सूटकेस गांव के बाहर खेतों में पाए गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाना पूरी करते हुए डॉग स्क्वायड आदि को बुला कर छानबीन की है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
Leave a Reply