लुधियाना: पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पी.पी.सी.बी) ने बुड्ढा दरिया में प्रदूषण के लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए अदालत में क्रिमिनल केस दायर कर दिया है। इस केस में मेयर बलकार सिंह संधू, निगम कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़, एडिशनल कमिश्नर संयम अग्रवाल, सहित 8 लोगों पर पीपीसीबी ने क्रिमिनल केस दायर किया जिस पर आज मेयर बलकार सिंह संधू, निगम कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़, सहित कई अधिकारी आज मानयोग अदालत सीजेएम प्रभजोत सिंह के समक्ष पेश हुए व् इस केस में अपनी जमानत अर्ज़ी दाखिल की जिस पर मानयोग अदालत द्वारा सभी की जमानत अर्ज़ी मंज़ूर करते हुए अगली करवाई के लिए 5 अक्तूबर की तारीख डाली। वहीं इस मामले में मेयर व् नगर निगम के वकील इस केस को बेबुनियाद बताते रहे। गौरतलब है की इस से पहले पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने बूढ़ा दरिया में प्रदूषण मामले में 42 डाईंग फैक्टरी पर भी करवाई कर चूका है।
निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए अदालत में मेयर पर क्रिमिनल केस दायर
[object Promise]
Leave a Reply