[object Promise]
ब्यूरो चीफ कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद
देवरिया । जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझ-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक अस्पताल में इमरजेंसी सेवा प्रभावित रही। मिली जानकारी के अनुसार खामपार थाना क्षेत्र के नारायणपुर तिवारी गांव की रहने वाली मैना देवी(80) पत्नी रामशरण यादव की तबीयत पिछले दिनों खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिनों से जिला अस्पताल के महिला वार्ड के बेड नम्बर 3 पर भर्ती थी।
शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। उधर सदर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव के रहने वाली रमावती देवी(55) पत्नी चन्द्रबली की तबीयत शुक्रवार की सुबह खराब हो गई। परिजनों ने उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ घंटो बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों के परिजनों ने ऑक्सीजन के अभाव में मौत की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ये लोग स्वास्थ्यकर्मियों पर ऑक्सीजन नहीं लगाने का आरोप लगा रहे थे। हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। सीएमएस छोटे लाल ने कहा कि दो महिलाओं के मौत के बाद लोगों ने हंगामा किया था। समझाबुझाकर मामला शांत कर दिया गया है। तब जाकर दो घंटे बाद इमरजेंसी सेवा चालू हो पायी।
Leave a Reply