रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को राजकेशर सिंह थानाध्यक्ष बाजारशुक्ल मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में मौजूद थे।
मुखबिर की सूचना के आधार पर मोटरसाईकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को समय करीब 8:30 बजे रात्रि लखनीपुर के पास से पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम अभिषेक बताया । तलाशी से 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । मोटरसाईकिल के कागज मांगने पर दिखा न सका और 19 मार्च को एलआईसी आफिस जगदीशपुर के पास से चोरी करना व पकड़े जाने के डर से मोटरसाईकिल का नम्बर प्लेट बदलकर चलना बताया । अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से 01 अदद अन्य चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुई ।
Leave a Reply