बिहार: बिहार की राजनीति में बीते दिनों में बड़ा फेरबदल हुआ। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया और आरजेडी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली। इस सरकार में मुख्यमंत्री तो नीतिश कुमार ही रहे लेकिन उपमुख्यमंत्री का चेहरा बदल गया और यह पद तेजस्वी यादव को मिला। वही अब बिहार सरकार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह कानूनी घेरे में फस गए हैं। उनपर अपहरण के आरोप लगे हैं और विपक्षी दल उनकी बर्खस्तगी की मांग उठा रहे हैं।
अब उनको लेकिन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की है। उन्होंने विपक्ष को जवाब दिया और कहा जब कोर्ट ने कार्तिकेय सिंह पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही पर रोक लगाई है तो मुझे समझ नही आ रहा है यह हंगामा क्यों हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा, हमारे इरादे साफ है। हमारी नीतियों को बिहार की जनता जानती है। मंत्री का सवाल है तो उनको लेकिन वकील जवाब दे चुका है। वारंट जारी होने के बाद अदालत ने दंडात्मक कार्रवाई न करने का आदेश दिया है। हम किसी को परेशान नही करेगी। हम कानून का पालन करेंगे और कानून के मुताबिक ही काम करेंगे। कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह उसके बाद यह विचार करेंगे हमे क्या करना चाहिए।
जानकारी के लिये बता दें कार्तिकेय कुमार पूर्व आरजेडी विधायक बाहुबली अनंत सिंह के करीबी माने जाते हैं। उनपर अपहरण का आरोप है। विपक्ष शपथ ग्रहण के बाद से उन्हें टारगेट कर रहा है।
Leave a Reply