अमेठी मेरे पिता की कर्मभूमि ,मेरा अमेठी से परिवारिक रिश्ता…. प्रियंका गांधी।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी!कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से नामांकन किया। इस दौरान राहुल के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। नामांकन के बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस तस्वीर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बच्चों के साथ सेल्फी लेतीं हुईं नज़र आ रही हैं।कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दो फोटो शेयर की हैं. इनमें प्रियंका अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ सेल्फी ले रही हैं. कांग्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘अपने बच्चों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा’।प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट किया है और लिखा है।

कि ये तस्वीर उससे भी अच्छी है जो सेल्फी मैंने अपने फोन में ली है। इसके बाद प्रियंका ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ रिश्ते दिल के होते हैं, आज भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था,मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि है।आपको बता दें कि रेहान, मिराया इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं. लेकिन इस तरह किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में पहली बार ही वह देश की जनता के सामने आए हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *