रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पादार्थों के विक्रय एवं निष्कर्षण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर श्यामसुन्दर के मार्गदर्शन में उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में मौजूद थे । मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रामगंज से सोनारी रोड पर ग्राम रामचन्दरपुर रेलवे क्रांसिग के पास समय 00:50 बजे रात्रि पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम रवी सोनी बताया । तलाशी से 28 ग्राम सफेद नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद हुआ।

बरामदगी व पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार किये गय़े अभियुक्त का नाम व पता –
रवी सोनी पुत्र जगदीश सोनी निवासी ग्राम रायपुर रामगंज थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
बरामदगी –
28 ग्राम सफेद नशीला पाउडर (डायजापाम)
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही –
मु0अ0सं0 179/19 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 343/16 धारा 384/506 भा0द0वि0 थाना पीपरपुर अमेठी ।
2. मु0अ0सं0 114/16 धारा 392/411/120बी को0 देहात सुलतानपुर ।
3. मु0अ0सं0 815/17धारा 380 भा0द0वि0 थाना पीपरपुर अमेठी ।
4. मु0अ0सं0 885/17धारा 457/380/411भा0द0वि0 थाना पीपरपुर अमेठी ।
5. मु0अ0सं0 297/18 धारा 3 (1) उ0प्र0गैंग0 अधिनियम थाना लम्भुआ सुलतानपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
2. का0 अमरजीत प्रजापति थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
3. का0 राम सिंह थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
Leave a Reply