कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र बना पशु तस्करी का केंद्र,राजन जायसवाल

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र पशु तस्करी के केंद्र बन गया हैं। यहां से पशु तस्करों द्वारा वध हेतु बिहार के रास्ते बंगला देश भेजा जाता है। पुलिस सब कुछ जानकर भी हाथ पर हाथ डाले बैठी हुई है। उक्त बातें हियुवा नेता राजन जायसवाल ने सूरजनगर बाजार मे आवश्यक हियुवा की बैठक को सम्बोधित करते हुआ कहा कि दिन दहाडे इसी थाना क्षेत्र के ही मठिया आलम गांव के सरेह मे एक गाय को कुछ लोगो द्वारा बध कर रखा गया था।

जिसकी जानकारी पुलिस को नही थी।हियुवा कार्यकर्ताओ द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुची तो मोटर साईकिल व धारेदार हथियार भी मिला था। तस्करी में विपक्ष प्रार्टी के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं। ऐसे लोगों पर गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर सहित रासुका लगाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि ये लोग पुलिस को वाहन से रौंदने का प्रयास करते हैं। यहां तक की उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त करते रहते हैं।हियुवा ब्लाक प्रभारी गोरखनाथ मिश्र ने कहा कि इस थाना क्षेत्र के दर्जनो रास्तों से पहले रात मे पशु तस्करी होती थी अब दिन के उजाले मे पशु तस्करी हो रही है। ये सब पुलिस की जानकारी मे हो रही है।

पुलिस चाहे तो पशु तस्करी पर रोक लग सकती है।यदि पशु तस्करी पर रोक नही लगा तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। इस दौरान दुर्गा सिंह,कृष्ण कुमार तिवारी,जुगुनू, विवेकानंद तिवारी, पंकज,रामबेलास,फुलगेन,भेखा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *