मोहाली। पंजाब में कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। यहां अभी तक इस खतरनाक वायरस के 130 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 10 की जान जा चुकी है। लेकिन मोहाली के एक गांव में 34 कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। जवाहरपुर गांव में अभी तक कोरोना के 34 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
Number of #COVID19 cases reaches 50 in Mohali, Punjab, with maximum 34 cases being reported in Jawaharpur village alone. Two people have died due to the disease while five others were cured: Mohali Deputy Commissioner Girish Dayalan
— ANI (@ANI) April 11, 2020
मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) के डेप्युटी कमिश्नर गिरिश दयालान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘मोहाली में अभी तक कोरोना के 50 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 34 संक्रमित मामले अकेले जवाहरपुर गांव में ही पाए गए हैं। यहाँ दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।’ यह गांव मोहाली के डेरा बस्सी कस्बे में स्थित है।
कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही सूबे में मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है। राज्य के सीएम अमरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी। सीएम अमरिंदर ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि, ‘पंजाब में अब मास्क पहनना अनिवार्य है। जब भी आप किसी आपात स्थिति में या जरुरी वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य पहनें।’
Leave a Reply