गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब होली की रात पति-पत्नी का संदिग्ध हालात में शव बाथरूम में मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
मायावती ने सपा को सीधे समर्थन देने से किया इनकार, कहा-बीजेपी को हराने वाले को दें वोट
जानिए, क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक घटना इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 स्थित फ्लैट नंबर 159 की है। जहां नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया का शव टॉयलेट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। नीरज के पिता प्रेम प्रकाश सिंघानिया के अनुसार सभी लोग होली के आयोजन में शामिल होने के बाद घर लौटे थे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उनके छोटे बेटे ने स्टूल लगाकर बेडरूम के अंदर देखा। बाथरूम के अंदर उन्हें बहू का पैर नजर आया।
लोकसभा उपचुनाव में सपा का साथ देगी बसपा
2010 में हुई थी दोनों की शादी
वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे जहां नीरज सिंघानिया और उनकी बहू रुचि सिंघानिया बाथरूम के अंदर पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि नीरज मोबाइल कंपनी मैट्रिक्स में डिप्टी जनरल मैनेजर थे और और बहू अमेरिका आधारित आईटी कंपनी की नोएडा शाखा में काम करती थी। दोनों की शादी 2010 में हुई थी और उनकी 4 साल की एक बच्ची है।
होली की रात बाथरूम में मिली DGM और उसकी पत्नी की लाश, सदमे में डूबा परिवार
[object Promise]
Leave a Reply