बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या… धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

[object Promise]

रेशम वर्मा कि रिपोर्ट

बताया जा रहा है दोनों के बीच कुछ घरेलू विवाद था। हत्या के बाद फरार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे ग्राम मुरमुरी निवासी सुभाष पिता चित्रसेन बरिहा (22) की उसके बड़े भाई बिरेश बरिहा (24) ने घरेलू विवाद में बसूला (बढ़ाई औजार) से पीठ पर वार कर दिया ।

गंभीर रूप से घायल सुभाष को 112 की सहायता से सरायपाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। बहरहाल सिंघोड़ा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *