CRIME NEWS : 90 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

लखनऊ। यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर की है। यहां एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला की जब हत्या हुई तो वह घर में अकेली थी। पुलिस के मुताबिक, सिर पर वार कर और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या की गई। एक पड़ोसी ने उसे घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। 

यह घर महिला के छोटे बेटे मुकेश चंद्र शर्मा (62) का था। मुकेश अपने परिवार के साथ जानकीपुरम में अलग रहता था। वह फॉरेंसिक विभाग से रिटायर्ड है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे मृत पाया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) कासिम आबिदी ने कहा, एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस महिला का कौन दुश्मन हो सकता है. बुजुर्ग महिला उस घर में अकेली रहती थीं। जानकारी के मुताबिक परिजनों की सुबह उनकी महिला से फोन पर बात हुई. लेकिन शाम को उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया. 

कई बार काल की गई, जिसके बाद पड़ोसियों को फोन किया गया और जब पड़ोसी घर में गए तो देखा कि शैल कुमार जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अपराध कैसे किया गया और इसके पीछे कौन है हत्या का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस की टीम जानकारी एकत्र कर रही है और मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *