Stock Market Opening: शेयर बाजार की आज की चाल हल्की तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. इसके साथ बैंक निफ्टी के शेयरों में भी तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और ये 46,000 के अहम लेवल के ऊपर ही कारोबार कर रहा है.
कैसी रही आज बाजार की ओपनिंग
आज शेयर बाजार की ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 146.42 अंक या 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 66,531 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 57.00 अंक या 0.29 फीसदी की ऊंचाई के साथ 19,729.35 के लेवल पर कारोबार की ओपनिंग दिखाने में सफल हुआ है.
प्री-ओपनिंग में कैसा रहा था कारोबार
आज स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 156.10 अंक या 0.24 फीसदी चढ़कर 66540.88 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 63.15 अंक या 0.32 फीसदी की मजबूती के साथ 19735.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.
Leave a Reply