पीएम मोदी ने बिना किसी भेदवभाव के किया विकासः नरेश वशिष्ठ

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नरेश वशिष्ठ भी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में उतर आए हैं। गुरूवार को उन्हांेने नगर क्षेत्र के दर्जनों मोहल्लों में जन संपर्क साधा और भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी के पक्ष में वोट करने की अपील की। श्री वशिष्ठ तेलांगना और गोवा राज्य के लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी भी हैं। वहां लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के बाद अब इनकी टीम सुलतानपुर जनपद मंे आ धमकी है। उन्हांेने बताया कि मेनका गांधी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक सीधे पहुंचा है। जिसका नतीजा है कि इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बिना किसी भेदभाव के देश के विकास में काम किया है।

केन्द्र सरकार ने किसानों के खाते में किसान सम्मान योजना की धनराशि भेजकर किसानों का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्हांेने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस बार फिर देश से विपक्षियों का सुपड़ा साफ हो जाएगा। विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन न करके ठगबंधन किया जो सिर्फ और सिर्फ देश की जनता को छलेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *