[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुलहसन
अमेठी।। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना संग्रामपुर का औचक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान थाना परिसर व कार्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी । थाने की चहारदीवारी पर अतिक्रमण कर रखे छप्पर को हटाने के लिए आदेशित किया गया
। रजिस्टर सं0 04,08,एनसीआर रजिस्टर व महिला अपराध संम्बन्धी रजिस्टर तथा अन्य रजिस्टरों के अद्दतन न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिवस में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा विगत वर्ष के लम्बित अभियोगों के अतिशीघ्र निस्तारण हेतु हिदायत किया गया
मासिक निरीक्षण रजिस्टर में थानाध्यक्ष द्वारा अपने हस्तलेख में निरीक्षण आख्या न लिखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 07 दिवस का वेतन कटौती करने के लिए आदेश दिया गया ।
Leave a Reply