विडियो: अस्पताल के गेट पर ही कराया महिला का प्रसव

विडियो: अस्पताल के गेट पर ही कराया महिला का प्रसव

 

 

हरदोई। मानवीय संवेदना को तार तार करता हुआ एक वीडियो भारत खबर को हरदोई के जिला अस्पताल के बाहर से रिपोर्टिंग के दौरान आपके संवाद सूत्र के जरिए मिला। जहां सूबे में योगी सरकार जच्चा और बच्चा के लिए लगातार जननी सुरक्षा जैसी मातृत्व सेवा जैसी योजनाएं लगा रही हैं। लेकिन वास्तविक धरातल पर ये योजना सफेद हाथी साबित हो रही हैं।

ताजा मामला जिला अस्पताल का सामने आया है । जहां एम्बुलेंस से लाई गई प्रसूता की जिला महिला अस्पताल गेट पर ही डिलीवरी करा दी गयी । अस्पताल के स्टाफ ने इतनी भी जहमत नही उठाई और लेबर में ले जाने का कष्ट उठाए। लेबर रूम ले जाने के बजाए गेट के बाहर ही डिलीवरी करा मानवीय़ संवेदना को तार-तार कर दिया। अब इसमें किसको जिम्मेदार माना जाए, हांलाकि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

सूबे में सीएम योगी ने सरकार सम्भालते हुए ही लगातार जिलों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होने अस्पतालों का निरीक्षण किया। लेकिन हालते तस्वीर आपको इस वीडियो में साफ देखने को मिल जायेगी।

 

 





Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *