पीलीभीत : खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे युवक की जघन्य हत्या, इलाके में दहशत

[object Promise]

पीलीभीत । रात्रि को ग्राम अंडरायन थाना जहानाबाद क्षेत्र में हुई महेंद्र पुत्र मैकू लाल निवासी अंडरायन थाना जहानाबाद की किसी किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी थी ।

महेंद्र के सिर और गर्दन में गहरे घाव थे, जिससे प्रतीत हो रहा है कि किसी धारदार हथियार से महेंद्र की हत्या की गई है। सिर में गोली भी मारी गई है।

रात करीब आठ बजे खाना खाकर महेंद्र घर से कुछ दूर स्थित खेत पर बनी झोपड़ी में सोने चला गया था। रात करीब दो बजे मैकूलाल फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर पहुंचे तब झोपड़ी में महेंद्र का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देख उनकी चीख निकल गई।

जिसकी सूचना मिलते ही थाना जहानाबाद के थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मनोज कुमार सोनकर भी घटना स्थल पर पहुंचे ।

हत्या के संबंध में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  मनोज कुमार सोनकर एवं क्षेत्राधिकारी सदर योगेन्द्र कुमार ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया।और लोगों से इस संबंध में जानकारी हासिल की ।

इस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना जहानाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या  बनाम राकेश पुत्र होरीलाल निवासी आसपुर थाना जहानाबाद के नाम पंजीकृत किया गया ।

शव को पी एम के लिए पीलीभीत भिजबाया गया ।पुलिस अधीक्षक ने इस जघन्य हत्या कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द खुलासा करने के निर्देश थाना अध्यक्ष जहानाबाद को दिए ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *