दिल दहला देने वाली घटना : 6 युवकों ने पिता के सामने बेटी से किया गैंगरेप

[object Promise]

 किशनगंज। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में 6 युवको ने पिता के सामने उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया। इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने पिता को धमकी भी दे डाली कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे मार दिया जाएगा। घटना सोमवार-मंगलवार की दरम‍ियानी रात का है।

पीड़िता के पिता ने बताया क‍ि गांव के ही 6 युवकों ने देर रात दरवाजा खटखटाया और पीने के लिए पानी मांगा। प‍िता ने सोचा क‍ि शायद कोई प्यासा बाहर खड़ा है। उसने दरवाजा खोला तो बाहर उसी के गांव के 6 युवक खड़े थे। इसके बाद सभी ने उन्हें बंधक बना लिया। पीड़िता के पिता ने आगे बताया क‍ि बंधक बनाकर वे मुझे और मेरी बेटी को आधा किलोमीटर दूर ले गए और मेरे सामने ही बेटी के साथ सभी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दरिंदों ने धमकी दी कि अगर किसी को जानकारी दी तो जान से मार देंगे। घटना के बाद मेरी बेटी ने ही मेरे हाथों में बंधी रस्सी खोली और फ‍िर हम घर लौटे।

घर पहुंचे के बाद पहले प‍िता ने सोचा क‍ि इस घटना की जानकारी क‍िसी का न दें, नहीं तो पूरे गांव में बदनामी हो जाएगी। लेक‍िन फ‍िर लगा क‍ि इससे अपराध‍ियों के हौंसले ही बुलंद होंगे। इसल‍िए बुधवार को मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फैज आलम (21 वर्ष), अब्दुल मन्नान (27 वर्ष), कालू (27 वर्ष), मो. कासिम (35 वर्ष), मो. तकसीर (24 वर्ष) व अंसार (35 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी कुमार आशीष ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *