पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सगाई हो गई है। आपको बता दें कि बिहार के महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ तेज प्रताप की सगाई हुई है और जल्द ही वह शादी के बंधन में बधने वाले है। पटना के होटल मौर्या में ये सगाई समारोह सम्पन्न हुआ है।
सगाई के दौरान तेज प्रताप ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं, ऐश्वर्या ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सगाई दोपहर 12 बजे के करीब हुई। इस दौरान राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव, बहन मीसा भारती और जीजा मौजूद रहे। इस शुभ अवसर पर लालू मौजूद नहीं थे।
बता दें कि, कुछ वक्त पहले जब मीडियावालों ने तेज प्रताप से शादी के बारे पूछा था तो उन्होंने जवाब दिया था कि सुशील कुमार मोदी ही उनके लिए लड़की ढूंढ लाएंगे और जो उनके परिवारवालों को पसंद होगी, वो उसी लड़की से शादी करेंगे।
Leave a Reply