अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी अनुराग आर्य के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धीरेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज के निर्देशन में उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना मोहनगंज द्वारा मय हमराही कल बीते शनिवार को मेला बारधर्मे में देखभाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेला से ग्राम अचकवापुर जाने वाली सड़क पर मेले में आये हुए दर्शनार्थियों के सुरक्षार्थ गस्त करते हुए पहलवान वीर बाबा मन्दिर अचकवापुर से पहले नहर पुलिया पर एक व्यक्ति जो संदिग्ध दिखाई दे रहा था को रोका गया तो भागना चाहा कि घेर कर समय करीब 07:30 बजे शाम पकड़ लिया गया | पूछने पर उसने अपना नाम बाबादीन मौर्या बताया | जिसकी तलाशी से एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । बरामदगी व कृत कार्यवाही का विवरण निम्न है –
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पता-
बाबादीन मौर्या पुत्र महादेव मौर्या नि0ग्रा0- बड़ा गोरियाना कस्बा जायस, थाना जायस अमेठी
बरामदगी विवरण-
एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर |
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
मु0अ0सं0- 425/18 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी।
आपराधिक इतिहास-
गिरफ्तार व्यक्ति थाना जायस का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है जिसका हिस्ट्रीशीट क्रमांक 17ए थाना जायस का है इसके द्वारा किये गये अपराध रायबरेली अमेठी जिलों में बिभिन्न मामलों में वांछित था।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
1. उ०नि० श्री प्रदीप कुमार यादव, थाना मोहनगंज, अमेठी |
2. का0 फूलचन्द्र, थाना मोहनगंज, अमेठी |
3. का0 नन्द लाल, थाना मोहनगंज, अमेठी |
4. का0 राकेश सिंह, थाना मोहनगंज, अमेठी |
Leave a Reply