CITIZENSHIP AMENDMENT BILL : असम में नागरिकता बिल का भारी विरोध, सड़क पर उतरे फिल्म एक्टर भी

[object Promise]

नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से लाया गया नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है। अब यह बिल राज्यसभा में लाने की तैयारी चल रही है। इस बिल का असम में विरोध शुरू हो गया है। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (NESO) और ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (AASU) ने आज सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। NESO को कई संगठनों और राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम के जोरबात में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

अपडेट…
-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये बिल संविधान पर हमला है, जो भी इसका समर्थन करता है वह हमारे राष्ट्र की नींव को नष्ट करने का प्रयास कर रहा है

-असम के गुवाहाटी में नागरिकता बिल का भारी विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।छात्रों की ओर से मार्च निकाला जा रहा है अब इसमें असम के फिल्म एक्टर भी शामिल हो गए हैं। मंगलवार को असम एक्टर बरशा रानी और उत्पल दास ने इस बिल के विरोध में प्रदर्शन किया।

-दिल्ली में संसद परिसर में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ लेफ्ट ने विरोध प्रदर्शन किया।

-पूर्वात्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गुवाहाटी यूनिवर्सिटी और डिब्रुगढ़ यूनिवर्सिटी ने कल होने वाली परीक्षाएं टाल दी हैं।

आसू ने किया उग्र प्रदर्शन…
-ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन ने डिब्रूगढ़ में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। यहां पर स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्यों की ओर से टायरों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद चारों ओर धुआं ही धुआं पसर गया। आसू और अन्य संगठन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तर पूर्व के मूल निवासियों ने बताया कि बाहर से आकर नागरिकता लेने वाले लोगों से उनकी पहचान और आजीविका को खतरा पैदा हो जाएगा। स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को शिवसागर की सड़कों पर नग्न होकर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं नलबारी नगर में असम गण परिषद के तीन मंत्रियों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चिपकाए गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *