पडरौना,कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की से निकाह किए जाने के बाद भी विदाई के लिए निर्धारित तिथि पर बारात नहीं पहुंची। बारातियों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी की गयी थी और शनिवार को दिन से लेकर रात तक इंतजार के बाद भी बारात नहीं पहुंची। लड़की के घर वालों ने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लड़की और निकाह करने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के के बीच करीब छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छिप-छिप कर मिलते थे। इसी महीने 5 जून की रात लड़का लड़की से मिलने उसके गांव पहुंच गया।
इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। अगले दिन लड़के के पिता और वहां के कुछ संभ्रांत लोग लड़की के घर पहुंचे। बातचीत में दोनों पक्षों ने लड़के-लड़की का निकाह कराने का निर्णय लिया। लड़का-लड़की भी निकाह के लिए राजी हो गए। उसी दिन दोनों का निकाह भी हो गया और तय हुआ कि बारात आने पर लड़की को विदा करा कर ले जाया जाएगा। लड़की के घर वाले बारातियों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर लिए। बारातियों को भोजन कराने के लिए खाना भी बनकर तैयार था। पूरी रात इंतजार के बाद भी लड़की के दरवाजे पर बारात नहीं पहुंची। इस घटना की चर्चा रविवार को क्षेत्र में जोरों पर रही।
Leave a Reply