हैदराबाद। कांग्रेस पंजाब में अपने दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की आपसी लड़ाई से जूझ रही को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी को यह झटका तेलंगाना में लगा है, जहां उसके 18 में से 12 विधायकों ने सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल होने की तैयारी कर ली है। इन 12 विधायकों ने विधानसभा के स्पीकर को दल बदलने की जानकारी दी है।
कांग्रेस के दो तिहाई विधायकों के पाला बदलने के चलते उनकी सदस्यता नहीं जाएगी क्योंकि दो तिहाई सदस्यों के पाला बदल करने की स्थिति में दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होता है। कांग्रेस के 12 विधायकों के टीआरएस में जाने की खबरों पर तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, ‘हम इसके खिलाफ लोकतांत्रिक रूप से लड़ेंगे। हम सुबह से विधानसभा अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह गायब हैं। आप उन्हें ढूंढने में हमारी मदद करिए।

गौरतलब है कि 18 में से 12 विधायकों ने अब स्पीकर को भी लिखकर टीआरएस में विलय की मांग कर दी है। इनमें टीआरएस से ही निकलकर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक रोहित रेड्डी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रोहित रेड्डी जल्द ही पार्टी से इस्तीफा देकर टीआरएस में शामिल हो सकते हैं। टीआरएस से सस्पेंड होने के बाद रेड्डी कांग्रेस में पहुंचे थे।
Leave a Reply