राजरुप पुर के सुभम बिहार अपार्टमेंट में प्राइवेट बैंक की ब्रांच मैनेजर तरन्नुम सिद्दीकी की हत्या

राजरुप पुर के सुभम बिहार अपार्टमेंट में प्राइवेट बैंक की ब्रांच मैनेजर तरन्नुम सिद्दीकी की हत्या

जनपद प्रयागराज के राजरूपपुर स्थिति सुभम बिहार अपार्टमेंट में रहने वाली एक प्राइवेट बैंक की ब्रांच मैनेजर तरन्नुम सिद्दीकी उर्फ सबा उम्र 25 वर्ष पुत्री मोहम्मद नसीम की लाश मंगलवार दोपहर कमरे में मिली परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया धूमनगंज पुलिस हत्या व आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही मौत से परिजनों ने मातम छाया हुआ है l तरन्नुम अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अकेले रहती थी उसके भाई व बहन चकिया में रहते थे l

वह एक प्राइवेट बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थी कहा जा रहा है कि मुट्ठीगंज निवासी अंशु केसरवानी मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे तरन्नुम को कुछ सामान देने के लिए फ्लैट पर पहुंचा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला l अनहोनी की आशंका पर अंशू ने चकिया पहुंचकर भाई बहन को खबर दी थोड़ी देर में राजरुप चौकी इंचार्ज निगम भी मौके पर पहुंच गए देखा की दरवाजा अंदर से बंद है दरवाजे को तोड कर अंदर गये तो देखा कि तरन्नुम के मुह में झाग निकल रहा था l

घरवालों का आरोप है कि तरन्नुम व अंशु केसरवानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसी ने जहर खिलाकर मार डाला है लोगों का कहना है कि दरवाजा भीतर से बंद था ऐसे में मामला आत्महत्या का है स्पेक्टर ने कहा कि कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *