JNU परिसर में दीक्षांत समारोह, फीस बढ़ाने सहित अन्य मांगाें को लेकर बाहर छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन

JNU परिसर में दीक्षांत समारोह, फीस बढ़ाने सहित अन्य मांगाें को लेकर बाहर छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में जेएनयू के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर के फीस में बढ़ोतरी सहित अनेक मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने बताया कि पिछले 15 दिनों से हम फीस की बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां करीब 40 फीसदी स्टूडेंट्स गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं, वे स्टूडेंट्स यहां कैसे पढ़ाई कर पाएंगे?।

आपको बताते जाए कि दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में आज तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शिरकत करने वाले हैं। इसी बीच जेएनयू छात्र संघ ने आज विरोध मार्च निकाला। यह विरोध मार्च हॉस्टल फीस बढ़ोतरी और ड्रेस कोड के मसले पर किया जा रहा है। छात्र, वाइस चांसलर के खिलाफ जेएनयू कैंपस के बाहर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

जेएनयू के छात्रों ने बताया कि जब उनकी फीस में कटौती की मांग को स्वीकार नहीं किया जा रहा तो उन्हें दीक्षांत समारोह मंजूर नहीं है। हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का मामला यूनिवर्सिटी में काफी आगे बढ़ चुका है और इसका कोई हल नहीं निकला जा रहा है।

जेएनयू छात्र संघ की मांग है कि फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस लिया जाए। छात्र संघ का कहना है कि जब छात्रों का सस्ती शिक्षा नहीं मिल रही तो दीक्षांत समारोह की क्या आवश्यकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *