केजरीवाल ने लिया यू टर्न, यह पाकिस्तान जाकर कह सकते हैं हम पाकिस्तानी है

राजनीति– देश की राजनीति में अब देवी देवताओं की एंट्री को चुकी है। जब से बीजेपी ने केंद्र की सत्ता संभाली है अब प्रत्येक राजनैतिक दल प्रभु में आस्था दिखा कर अपना राजनैतिक हित साध रहा है। वही अगर हम बात आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की करे तो यह अब खुद को आस्था को चोला पहना चुके हैं।
अभी हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोटो पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की छवि होने की बात कही थी। वही अब उनके इस बयान पर बीजेपी और कांग्रेस भड़क उठी है। दोनो दलों ने अरविंद केजरीवाल के इस बयान को उनका राजनैतिक स्वार्थ बताया है।
बीजेपी से संबित पात्रा ने कहा, केजरीवाल की राजनीति में काफी परिवर्तन देंखने को मिल रहा है। यह वही केजरीवाल है जिन्होंने साफ तौर पर कहा था वह राम मंदिर नही जायेगे। यह वही केजरीवाल है जिन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन पर कहा था यह झूठ है।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, अरविंद केजरीवाल आरएसएस की बी टीम है। उनका यह बयान राजनैतिक दाव पेज है। उन्हें समझ नही है वह वोट के लिए पॉलिटिक्स करते हैं। अगर वह पाकिस्तान गए तो वह वोट पाने के लिए यह कहने से नही चुकेंगे की वह एक पाकिस्तानी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *