
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
जिलाधिकारी ने अति कुपोषित बच्चो व माताओं का चिन्हांकन कराये जाने का दिया निर्देश।
कार्य योजना बनाकर अभियान के रुप में कार्य करें अधिकारी……जिलाधिकारी।
अमेठी। राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरुआत को लेकर मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की वीडियों कान्फ्रेसिंग में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एम. श्रीवास्तव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी जुडे तथा इस अभियान के शुरुआत किये जाने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं इसके सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियों कान्फे्रसिंग के पश्चात् समीक्षा किया एवं आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी पूरी कार्ययोजना तैयार रखें तथा अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कराते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य जुडे विभागो की भागीदारी के साथ अति कुपोषित बच्चो व माताओं का चिन्हांकन कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि स्कूलों एवं आंगनवाडी केन्द्रों में किचन गार्डेन को बढावा दिया जाये तथा कुपोषण को दूर किये जाने हेतु जन जागरुकता, जन सगभागिता लिया जाये। उन्होने इसके लिये लोगो को जागरुक करने व सामाजिक सहभागिता भी लिये जाने को कहा। उन्होने इस अभियान की नियमित अनुश्रवण भी किये जाने का निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कुपोषण को बहुत बडी चुनौती के रुप में लेकर कार्य करने तथा इसे दूर करने की जरुरत है। यदि बच्चे व मातायें स्वस्थ रहेगीं तभी स्वस्थ एवं समर्थ राष्ट्र होगा। उन्होने इस कार्य में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य किये जाने पर बल दिया। उन्होने कुपोषित बच्चो के चिन्हाकन, टीकाकरण आदि कार्य को इस अभियान के तहत प्राथमिकता के साथ किये जाने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस अभियान की तैयार कार्य योजनाओं तथा अन्तर्विभागीय समन्वय के तय रुप रेखा से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा तद्नुसार इसका क्रियान्वयन कराये जाने का आश्वासन दिया।
Leave a Reply