कुशीनगर में सड़क पर मारकर फेंके गए अजहर सांप को देख स्कूटी को साइड करने के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली के बड़हरागंज निवासी अजहर (21) शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूटी से हरका चौराहे की तरफ जा रहा था। पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर हरका चौराहे की रसाई गैस एजेंसी के पास सड़क पर मारकर फेंके गए सांप को देखकर अजहर ने स्कूटी को किनारे से निकालने का प्रयास किया लेकिन अनियंत्रित होकर स्कूटी समेत सड़क पर ही गिर गया।

इसी दौरान आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस के कब्जे में है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *