शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान आमजनों की सुनी समस्याएं

शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान आमजनों की सुनी समस्याएं

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 01 सितम्बर/शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से जनता दर्शन के दौरान आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्र को सम्बन्धित अधिकारी के पास भेजने का निर्देश प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को दिये।जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आये आमजनों से अपील की कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते रहें तथा साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन पर नियमित रूप सभी ध्यान रखें। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराते हुए जन समस्याएं सुनी। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित कोविड-19 हेल्प डेस्क के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट में आने वाले आमजनों को सर्वप्रथम सेनेटाइज किया जाये व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए जागरूक भी किया जाय। जनता दर्शन के दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी व जन सामान्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *