जब उद्धव को कायर, डरपोक बोल चिल्ला उठे अर्णव गोस्वामी , पढ़े रिपोर्ट

राष्ट्रीय:- एंकर अर्णव गोस्वामी आय दिन अपनी एंकरिंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और इसके चलते कई बार इन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। जहां सुशान्त सिंह राजपूत की मौत के समय इनका एंकरिंग के दौरान मुझे ड्रग दो मुझे ड्रग दो का बयान सुर्खियों में था। वही अब उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एक बार पुनः यह अपनी एंकरिंग को लेकर चर्चा में है। 

क्योंकि उद्धव ठाकरे ही उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे जब अर्णव गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया था। अर्णव गोस्वामी ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा मैने उस वक्त कहा था कि यह मुख्यमंत्री सोच रहे हैं यह बहुत ताकतवर है। लेकिन वास्तव में वह एक कायर है और आज मैं यह स्पष्ट तौर पर कह रहा हूँ। उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा तब दिया जब सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट टालने को लेकर की गई उनकी विनती को टालने से इनकार कर दिया। 
गोस्वामी आगे बोले, भारत के इतिहास में यह पहले मुख्यमंत्री होंगे जो फ्लोर टेस्ट से डर गए और इन्होंने फ्लोर टेस्ट करने से जनता के सामने जाने से इनकार किया। पालघर में जब साधुओं की हत्या हुई तब यह मौन रहे यह वही है जिन्होंने सचिन वाझे पर कार्यवाही नहीं की। यह वही ठाकरे है जिनके मंत्री वसूली कांड में जेल की हवा खा रहे हैं। वह वही है जिनके मंत्रियों का कनेक्शन रितेश दाऊद से है। लेकिन आज यह इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, इनके गुंडे कार्टून शेयर करने पर पिटाई करने पहुंच जाते हैं। लेकिन आज मुझे इनके गुंडे नहीं दिख रहे। कहाँ है आपके गुंडे ठाकरे जी। लगता है अब इनके गुंडों ने भी इनका साथ छोड़ दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *