[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कसया विकास खंड के विजयपुर बाजार में आगामी 2 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद सामाजिक संगठन की ओर से आयोजित होने वाले गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के बाद दिन के 12:00 बजे से 7:00 बजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है |
गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के पुन: बाद विजयपुर चौराहा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस बार दर्शकों को लोक गायक धीरज राव,अश्वनी दुबे अपनी मधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे, जबकि वही भोजपुरी के सिंगर व महुआ टीवी के नहले पे दहला प्रोग्राम के उप विजेता रहे मास्टर विकास अपने आवाज की जादू कुशीनगर में बिखेरने आ रहे हैं इनके साथ गायिका शिवानी सिंह भी शामिल हैं |
इस दौरान स्वच्छता अभियान व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में यहां के सांसद राजेश पांडेय व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही मौजूद रहेंगे वहीं दूसरी ओर यहां कुशीनगर के रजनीकांत मणि त्रिपाठी मौजूद रहेंगे | उक्त जानकारी भाजपा के मीडिया प्रमुख संतोष सिंह ने दी है |
Leave a Reply