[object Promise]
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ओ0डी0ओ0पी0 के जरिये कम पूंजी पर रोजगार की गारण्टी है। इसके स्थानीय स्तर पर परिणाम का पूरे प्रदेश में व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। विगत 4 वर्षांे में प्रदेश सरकार ने 50 लाख एम0एस0एम0ई0 इकाइयांे को बैंकों सेे लोन दिलाकर करोड़ों लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद/पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री शिव प्रताप शुक्ल, नगर विधायक डॉ0 राधा मोहन दास अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ऋण वितरण शिविर के आयोजन पर बड़ौदा यू0पी0 बैंक की प्रशंसा की।
[object Promise]
[object Promise]
बैंक के चेयरमैन श्री देवेन्द्र पाल ग्रोवर ने मुख्यमंत्री जी सहित उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश के 31 जनपदों में बैंक की 1,953 शाखाएं आम जनता को बैकिंग सेवाएं प्रदान कर रही हैं। पूर्वान्चल के 28 जनपदों में से 22 जनपदो में बैंक अपनी 1,479 शाखाआंे एवं 4,705 ग्राहक सेवा केन्द्रों के माध्यम से लोगों की बैंकिंग आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है। यह बैंक प्रदेश के आर्थिक विकास व रोजगार सृजन के लिए किसानों, कुटीर उद्योगांे में संलग्न व्यवसायियों असंगठित ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसायगत व्यक्तियों, ग्रामीण महिलाओं को ऋण प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्री जय प्रकाश निषाद, महापौर श्री सीताराम जायसवाल, जनप्रतिनिधिगण सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Leave a Reply